फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न की दी तहरीर

मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न की दी तहरीर

Fri, 29 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न की दी तहरीर

विज्ञापन
गोपीगंज। मिर्जापुर जनपद के बुंदेलखंडी निवासी महेश कुमार सेठ ने बृहस्पतिवार को गोपीगंज के खड़हट्टी मोहाल निवासी विनोद सेठ के खिलाफ कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आरोप लगाया कि पुत्री रश्मि की शादी वर्ष 2009 में विनोद सेठ के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पुत्री के साथ मारपीट की गई और घर से भगा देने एवं जान से मारन की धमकी दी जाने लगी। पुत्री की शिकायत पर जब वह उससे मिलने गोपीगंज आए तो वह ससुराल में नहीं मिली। दामाद विनोद ने पूछने पर कुछ बताने की बजाए गाली-गलौज करने लगा। उधर नगर पालिका में कार्यरत विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी एक सप्ताह पूर्व पैसे और जेवरात आदि लेकर भाग गई है, जिसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर रश्मि के मायके वालों की तहरीर को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed