फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

Sun, 10 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक क्लीनिक के पास रविवार को दोपहर दो आटो की आमने-सामने की टक्कर की हो गई। जिसमें एक आटो में सवार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर गांव निवासी इंद्रदेव 75 और लालचंद 60 घायल हो गए। दोनों रविवार को शेखावतपुर चट्टी से ऑटो रिक्शा से बैठकर किसी काम से मोहम्मदाबाद आ रहे थे। मोहम्दाबाद के पास सामने से आ रही आटो में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा में बैठे हुए दोनों वृद्ध ऑटो रिक्शा से बाहर सड़क पर जा गिरे।स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कम्हरिया ब्रिज के पास आटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सपा कार्यकर्ता शिव मुनि यादव 28 घोसी कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया गांव का निवासी है। घटना के समय वह पालिका कम्युनिटी हॉल में सपा बसपा गठबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। कम्हरिया ओवर ब्रिज के पास आटो ने बाइक में टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed