फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दो युवती समेत छह महिलाओं की कटी चोटी

दो युवती समेत छह महिलाओं की कटी चोटी

Mon, 14 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
दो युवती समेत छह महिलाओं की कटी चोटी
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में चोटी कटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार की रात और रविवार को दिन में पांच महिलाओं की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया। घटनाओं के बाद अचेतावस्था में महिलाओं को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद स्थिति सामान्य हुई। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है। घटनाएं कैसे हो रही हैं, यह अब भी पुलिस और प्रशासन के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
विज्ञापन

भदोही में गत एक सप्ताह में करीब 50 से अधिक महिलाओं की चोटी कट चुकी है। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, सुरियावां थानाक्षेत्र के चकचंदा गांव निवासी सारिका (23) पत्नी इकराम की चोटी कट गई। बताया जाता है कि वह दोपहर में घर में परिवार की औरतों के साथ बैठी थी, तभी चक्कर आने लगा और लगभग तीन से चार इंच बाल कट गए। सिर दर्द होने पर परिवार वाले एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां हालत सही न होने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, ऊंज थानाक्षेत्र के सुधवैं गांव में शनिवार की रात शकुंतला देवी (27) पत्नी रामलाल और सेमराध गांव में मीनू सिंह पत्नी प्रिंस की चोटी कटने का मामला सामने आया। दोनों महिलाओं की तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, इलाके के महदेपुर गांव में रजना (19) पुत्री परमेश्वर बिंद और स्वरूप (18) पुत्री राम प्यारे बिंद की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया। बताया जाता है कि दोनों युवतियां शनिवार की रात खाना खाने के बाद शयनकक्ष में जा रही थीं कि अचानक उनके सिर में दर्द हुआ और चोटी कट गई। अचेतावस्था में परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद स्थिति सामान्य हुई। जिले में चोटी कटने की घटनाओं को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। रात में बरामदे के बाहर महिलाएं सोने में डर रही हैं। करीब एक सप्ताह से दहशत का पर्याय बन चुकी घटना को लेकर अब तक पुलिस-प्रशासन के लिए पहेली ही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed