{"_id":"5c9bc317bdec22144d7e1488","slug":"121553711895-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज लेकर की बेटी की शादी, 22वें दिन मिली मौत की खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज लेकर की बेटी की शादी, 22वें दिन मिली मौत की खबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरियावां। थाना क्षेत्र के अभियां हरिपुर की एक युवती की शादी के 22 दिन बाद उसके ससुराल में मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। शादी के 22 दिन बाद ही मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हरीपुर अभियां गांव निवासी हृदय नारायण शुक्ल ने अपनी बेटी अन्नू (20) की शादी दो मार्च को प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाने के बड़वा लक्ष्मीनगर, महौखरी गांव में क्षमापति तिवारी के बेटे संदीप तिवारी से की थी। पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को दहेज में दो लाख की नगदी और वाशिंग मशीन न लाने की वजह से प्रताड़ित किया जाता रहा। बेटी ने दहेज के लिए ससुराल वालों की तरफ से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। वह मुझसे और अपनी मां से यह बात रो-रो कर रोज बताती थी, लेकिन पिता की माली हालत ठीक न होने से ससुराल वालों की इस गैर कानूनी मांग को वह पूरा नहीं कर पाए। आखिरकार पिता के आरोप के अनुसार 25 मार्च की रात बेटी को जहर देकर मार डाला गया। जिसके बाद पिता की तहरीर पर पट्टी थाने में ससुर क्षमापति तिवारी, पति संदीप तिवारी, मां, जेठानी संजू और ननद पूनम सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पिता ने बेटी की शादी गांव वालों की मदद और कर्ज लेकर की थी, लेकिन दहेज के लोभियों ने उसे नहीं छोड़ा।