{"_id":"5c96735abdec2213ee5d42fd","slug":"121553363802-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 टन डालडा लदा ट्रक गायब, मची खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 टन डालडा लदा ट्रक गायब, मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औराई। थानाक्षेत्र के नटवां स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात 21 टन वनस्पति घी लदा ट्रक गायब होने से सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घी भेजने वाले व्यापारी ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
प्रयागराज जिले के भुईं बनकट निवासी मोहनलाल यादव मुंबई के किरण वर्मा का ट्रक चलाता है। पिछले दिनों मुंबई के वाशी स्थित जीआरटी लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट से 21 टन वनस्पति घी लोड कर वह पटना के लिए निकला। चालक के मुुुताबिक वह जीटी रोड पर नटवां गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर आराम करना चाहा। उसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा और खुद को खलासी बताते हुए कहा कि वह गाड़ी भी चला लेता है। मैं उसे साथ लेकर आगे बढ़ा। उक्त व्यक्ति ने उसे एक खीर खिलाई और उसके बाद मैं बेहोश होने लगा। कछवां के आसपास उल्टी होने लगी और तबीयत अधिक खराब हो गई। उस व्यक्ति ने उसे एक स्थान पर लिटाकर ट्रक लेकर गायब हो गया। नींद खुुली तो मोबाइल पर फोन किया, जो उसी ट्रक में था। खबर मिलने पर शनिवार शाम को औराई कोतवाली पहुंचे मिर्जापुर जिले के तिलई बबुरा निवासी घी लोड कराने वाले विजय मिश्रा ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि चालक की मिलीभगत से चोरी की घटना हुई। पुलिस भी मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक कॉल डिटेल से पता चला कि खलासी बने युवक से चालक की पहले से बातचीत होती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ यादवेंद्र कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।