फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   संशोधित दूसरी शादी रचाई, पत्नी को घर से निकाला- संशोधित खबर

संशोधित दूसरी शादी रचाई, पत्नी को घर से निकाला- संशोधित खबर

Fri, 08 Mar 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
संशोधित दूसरी शादी रचाई, पत्नी को घर से निकाला- संशोधित खबर

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पहली पत्नी की बृहस्पतिवार को कोतवाली में करीब तीन घंटे तक फरियाद करती रहीं, हालांकि शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। महिला जौनपुर के मड़ियाहूं की रहने वाली है। 2008 में मुंबई में उसने जोरई के युवक से शादी की थी।

मड़ियाहूं थानाक्षेत्र के रैमलपुर गांव निवासी महिला परिवार वालों के साथ मुंबई में रहती थी। उसका आरोप है कि उसके पास में ही रहने वाले जोरई निवासी एक युवक ने 23 अप्रैल 2008 को परिवार वालों से राय-मशविरा कर मेरे साथ शादी की। उसके बाद एक बेटा भी हुआ हुआ जो, 10 साल का है। कुछ दिन पूर्व पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली। घर आने के बाद जब मैं अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि ससुराल वालों ने चोरी छिपे युवक की दूसरी शादी करा दी है। मेरे आने पर मुझे मारा-पीटा और गाली गलौज देते मुझे बेटे समेत घर से बाहर निकाल दिया। बृहस्पतिवार को महिला कोतवाली में पहुंची, हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। कोतवाली पुलिस का कहना है कि एक महिला आई थी लेकिन उसने तहरीर आदि नहीं दिया। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। देखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed