फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एक दुकान का चालान, तीन को नोटिस

एक दुकान का चालान, तीन को नोटिस

Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
एक दुकान का चालान, तीन को नोटिस
ज्ञानपुर। खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को भदोही और सुरियावां में मिलावटी सामानों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने दूध, तेल, नमकीन आदि के सात सैंपल जांच के लिए लिया। इस दौरान एक दुकान का चालान और तीन को नोटिस दी। मांग के सापेक्ष कम आपूर्ति होने पर खाद्य पदार्थों में मिलावट शुरू हो जाती है। जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। कमिश्नर खाद्य एवं औषधीय प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिला अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह के नेतृत्व में औषधीय एवं प्रशासन विभाग की टीम ने भदोही नगर के रजपुरा और सुरियावां बाजार में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान सात प्रतिष्ठानों से दूध, तेल, नमकीन, नमक आदि का सैंपल लिया गया। सुरियावां नगर में ही लाइसेंस न बनवाने पर एक दुकान का चालान किया गया और नियमों का पालन न करने पर तीन दुकानों को नोटिस जारी किया गया। इस मौके पर राम सूरत, जय प्रकाश गुप्ता और ज्ञानेंद्र पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed