{"_id":"59bc2c004f1c1bb6688b4cef","slug":"111505504256-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटन खत्म होने के बाद भी कोटेदार उठा रहा खाद्यान्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवंटन खत्म होने के बाद भी कोटेदार उठा रहा खाद्यान्न
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
क्षेत्र के भिदिउरा गांव के नागरिकों ने शुक्रवार को जिलापूर्ति अधिकारी के कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटे का आवंटन रद होने के बाद भी कोटेदार अनाज का उठान कर रहा है। लेकिन अनाज का वितरण नहीं कर रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि भिदिउरा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दो दुकान चल रही थी। गांव का विभाजन हो गया, जिससे दीला देवी के यहां से कोटा हटकर भगवानपुर गांव में चला गया। अधिकारियों की मेहरबानी से दीला देवी की दुकान को अभी तक निरस्त नहीं किया गया है। वह गरीबों के हिस्से का अनाज जबरदस्ती उठा लेती हैं, मगर वितरण नहीं करती। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत पर इस मामले की जांच हुई थी। पूर्ति निरीक्षक से समक्ष ग्रामीणों ने गांव की दूसरी राधेश्याम की दुकान से गल्ला दिलाने की मांग की थी लेकिन यह मांग अभी तक पूरी नहीं की गई। हम लोगों को राधेश्याम की दुकान से गल्ला दिलाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम, गुलाब गौतम, सेवालाल, लवकुश पाठक, ओमकार, संतोष चौहान, रामआसरे, विनोद, अंजनि, लालाचंद, कालिका प्रसाद, रामप्रसाद, दुखना, रानी, सुनीता, ऊषा, पार्वती समेत अन्य लोग शामिल थे।