फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दागदार दूकान में कोटा अटैच करने पर भड़के ग्रामीण

दागदार दूकान में कोटा अटैच करने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 04 Aug 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
दागदार दूकान में कोटा अटैच करने पर भड़के ग्रामीण
चौरी (भदोही)। इलाके के कोल्हण मानिकपुर कोटे की दूकान के खिलाफ शिकायतों की लंबी फेहरिस्त होने के बाद भी पूर्ति विभाग ने वेदमनपुर की दूकान को कोल्हण मानिकपुर से अटैच कर दिया। पहले से ही तीन गांवों की कोटेदारी देख रहे इस दूकान से चौथी दूकान अटैच होने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर उक्त दूकान को दूसरे गांव में अटैच कराने की मांग की।
विज्ञापन

वेदमनपुर गांव के कोटेदार का गत दिनों निधन हो गया। नई दूकान के गठन में समय लगने पर कार्डधारकों को सहूलियत के लिए पूर्ति विभाग ने उक्त गांव का कोेटा कोल्हण मानिकपुर से अटैच कर दिया। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गांव में तीन गांवों का कोटा पहले से चल रहा है। उस दूकान के खिलाफ एसडीएम से लेकर पूर्ति विभाग में कई शिकायतें की गई हैं लेकिन विभागीय मनमानी से वेदमनपुर की दूकान अटैच की गई। ग्रामीणों ने दूकान को चकभुईंधर से अटैच करने की मांग की। पत्रक भेजने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश दुबे, कृष्ण कुमार मुसहर, मालती देवी, आशा देवी, विनोद दुबे, अरविंद दुबे, अमित दुबे, धर्मेंद्र दुबे, प्रदीप, मुकेश समेत कई ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed