{"_id":"59ef97444f1c1bd0538b9382","slug":"101508874052-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में विवाहिता की मौत से खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबूझ हाल में विवाहिता की मौत से खलबली
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई (भदोही)। थानाक्षेत्र के लीलापुर गांव में मंगलवार भोर में एक नव विवाहिता की अबूझ हाल में जलने से मौत हो गई। पुलिस और मायके वालों को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने ससुर और जेठानी को हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
दुर्गागंज थानाक्षेत्र के वारी निवासी राजेश मिश्रा की लड़की नेहा की शादी 30 अप्रैल 2017 को ओराई के लीलापुर निवासी मणिशंकर तिवारी के लड़के आनंद तिवारी के साथ हुई थी। मंगलवार भोर में नेहा (19) की अबूझ हाल में जलने से मौत हो गई। पड़ोसियों से मिली खबर पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दो लाख नकद और बाइक मांगते थे। न मिलने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। कई बार उनकी बेटी ने बताया तो उसे घर लिवाकर गया, लेकिन समझौता करने के बाद दुबारा ससुराल भेजा गया। घटना के बाद बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार सुबह बेटी के ससुराल पहुंचा तो उसके घर वाले अनापशनाप बात करने लगे। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के ससुर और जेठानी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से पति समेत अन्य लोग फरार हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर फारेंसिक टीम भी मौके पर जाकर खून का सैंपल लिया। सीओ बीके सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।