{"_id":"5db1ec578ebc3e014a68ae95","slug":"crime-bhadohi-news-vns490982783","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी पूछा और खाते से निकाल लिए 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी पूछा और खाते से निकाल लिए 40 हजार
विज्ञापन
भदोही। साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के अभाव में साइबर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। बैंक उपभोक्ता को फोन कर ओटीपी पूछ कर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए जाने का ताजा मामला सामने आया है। इस तरह की घटना नगर के काजीयाना निवासी शाहिद जमाल के साथ हुई। उन्होंने इस आशय की तहरीर कोतवाली में दी है।
बैंक उपभोक्ता ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे के आसपास उसे फोन काल आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह आपके स्टेशन रोड जैके बैंक शाखा से बोल रहा है। वर्तमान में सभी खातेदारों के एटीएम कार्ड वेरीफाइ किए जा रहे हैं। इसके बाद अपने झांसे में लेकर ओटीपी पूछ कर उसने तीन बार में उनके खाते से 40 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए।
साईबर क्राइम के शिकार बैंक उपभोक्ता रुपये निकलने के एसएमएस से भौचक रह गया और तत्काल भाग कर बैंक शाखा में पहुंच कर प्रबंधक से शिकायत की। लेकिन प्रबंधक ने कहा कि रुपये तो खाते से निकल चुके हैं लिहाजा आप कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएं। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने साथ हुए ठगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने छानबीन का आश्वासन दिया है। उधर इस तरह के मामलो में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने धोखाधड़ी को अंजाम देने वालों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।