फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Create a list of potential candidates in panchayat elections

पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों की बनाएं सूची

Sun, 09 Aug 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 09 Aug 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Create a list of potential candidates in panchayat elections
 कहा कि महीने भर चलने वाल यात्रा की
विज्ञापन
सुरक्षा में कोताही न बरतें। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची बनाने की भी मातहतों को हिदायद दी।

एसपी ने कहा कि कांवड़ ड्यूटियां सतर्कता से करें। सभी अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के लिए भ्रमणशील रहें। रात्रि गश्त सतर्कता से करें। गश्त के दौरान मोटरसाइकिल रोककर पैदल भी गश्त करें।

शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच सिपाही स्तर पर हो, केवल उन प्रार्थना पत्रों की जांच सिपाही स्तर पर नहीं हो जो उनके स्तर से होने योग्य न हो ।

शांति व्यवस्था से पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी अपने-अपने बीट में सूचनाओं का संकलन कर लें। सभी पुलिसकर्मी अपनी अपनी बीट पुस्तिका तैयार रखें। अपराधी, जो आपके बीट में हैं उनके बारे में सारी जानकारी अपने बीट बुक में संकलित करें।

 उन्होंने सभी क्षे़त्राधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे आरक्षियों का बीट पुस्तिका का भलीभांति अवलोकन कर लें। आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर सूचना संकलन और संभावित प्रत्याशियों का पता लगाने एवं उनके समर्थकों की सूची भी बनाने के निर्देश दिया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय, क्षेत्राधिकारी औराई आरके यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed