फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cows will get green fodder, Napier grass will be planted in shelters

गोवंशों को मिलेगा हरा चारा, आश्रय स्थलों में लगेगी नेपियर घास

Wed, 04 May 2022 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Cows will get green fodder, Napier grass will be planted in shelters
ज्ञानपुर। गोवंश आश्रय स्थलों में रहने वाले पशुओं का स्वास्थ्य अब अच्छा होगा, उन्हें सभी 12 महीनों तक हरा चारा खाने को मिलेगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने योजना भी बना ली है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो एकाध महीने में इसका इंतजाम भी हो जाएगा। जिले के सभी 66 पशु आश्रय स्थलों में नेपियर घास लगाई जाएगी। इसे हर समय काटा जा सकता है। अभी जिले स्तर पर नर्सरी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 66 छोटे-बड़े गोशालाओं में संरक्षण ले रहे 5238 गोवंश को बारहों माह हरा चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था विभाग ने कर ली है। प्रथम चरण में नेपियर घास की नर्सरी पशुपालकों के साथ ही गोशाला संचालकों के लिए की जा रही है। बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में नर्सरी का निरीक्षण सीवीओ डॉ. जय सिंह ने कर कर्मचारियों को निर्देश दिया है। कहा कि नर्सरी बेहतर होगी तो आने वाले दिनों में इससे घास भी अच्छी निकलेगी। सीवीओ ने बताया कि अभी तक गोशालाओं में संरक्षण लेने वाले गोवंश भूसा, पुआल, ज्वार-बाजरा की कुट्टी पर आश्रित थे। इन चारों को उपलब्ध कराने के नाम पर प्रति माह हजारों रुपये का भुगतान गोशाला संचालन समिति के खाते में विभाग करता है। हरे चारे की व्यवस्था न मिलने का मामला आए दिन उठता रहता है। मंथन के बाद पंजाब में पालतू पशुओं को सेहतमंद रखने वाली नेपियर घास को जिले में लाया गया है, जो हरे चारे की कमी पूरा करेगी। पशु आश्रय स्थलों में ही खाली जमीन में इसे लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. जय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि घास की बुआई जड़ों से होगी और जितनी संख्या में जड़ें बोई जाएंगी उतनी मात्रा में नेपियर घास का उत्पादन होता रहेगा। एक जड़ में कम से कम 15 से 20 शाखाएं निकल कर सूडान, ज्वार, बाजरा जैसी हरी चरी का रूप लेती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed