फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cowards commit suicide, develop nature to fight situations: Poonam

कायर करते हैं आत्महत्या, परिस्थितियों से लड़ने का बनाएं स्वभाव : पूनम

Thu, 04 Sep 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cowards commit suicide, develop nature to fight situations: Poonam
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या विषय पर अभिप्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग की प्रवक्ता पूनम द्विवेदी ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अवसाद की स्थिति पहुंचने जैसी मानसिक स्थिति पर चर्चा की। कहा कि हमें निष्काम भाव से काम करते हुए सौ वर्ष जीने की इच्छा जागृत करनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि आत्महत्या कायर करते हैं। आप युवा हैं। आपके पास शक्ति है। आप खुद को कायर नहीं बना सकते। आपको कभी भी ऐसी स्थिति महसूस हो तो आप बिना संकोच चाहे अपने घर पर किसी की अथवा कालेज में हमसे सहायता लें। इस दौरान आपकी जो भावना हो उसे व्यक्त करना चाहिए। बताया कि हम सभी को सोशल मीडिया एवं दिखावटी आडंबर से प्रभावित हुए बिना उपलब्ध संसाधनों व परिस्थिति अनुसार आगे बढ़ते रहना चाहिए। संयोजक डॉ. अंकिता तिवारी ने बच्चों को शपथ दिलाई कि वे किसी भी प्रकार के कठिन परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर अपने शिक्षकों और बड़ों की सलाह लेंगे। प्राचार्या डॉ. माया, मुख्य शास्ता डॉ. राजकुमार सिंह यादव, एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रुस्तम अली, डॉ. सुजीत कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed