फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   covid 19: one dead

कोविड-19 पोर्टल पर बढ़ी एक और मौत

Thu, 02 Jul 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
covid 19: one dead
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 पोर्टल पर बृहस्पतिवार को एक और पॉजिटिव मरीज की मौत का आंकड़ा जुड़ गया। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों की मौत की संख्या जिले में बढ़कर सात हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के उसकी मौत क्रॉनिक रेनल डिजीज, किडनी फेल्योर और कैंसर के चलते मान रहा है।
विज्ञापन

औराई क्षेत्र के घोसिया निवासी 45 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी की मौत गत 17 जून को हो गई थी। वह कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाया गया था। बृहस्पतिवार को उसका नाम कोविड-19 पोर्टल पर चढ़ गया। इससे जिले में मौतों का आंकड़ा सात हो गया। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक कोरोना संक्रमण के अलावा वह पहले से भी गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। किडनी और लिवर फेल होने के साथ ही अन्य समस्याएं भी थीं। इसी तरह नागमलपुर की 48 वर्षीय महिला की दो जून और ज्ञानपुर क्षेत्र के गनेशरायपुर निवासी युवक की मौत आठ जून को हुई थी।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव उक्त दोनों मरीज भी गंभीर बीमारियों से पीडि़त थे। इसके अलावा चार लोगों की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गौरतलब है कि भदोही जिले में 10 अप्रैल को कोरोना का पहला मरीज सामने आने के बाद धीरे-धीरे बीमारी का दायरा बढ़ता गया। देखते ही देखते यह बीमारी जानलेवा हो गई। हालांकि चार लोगों की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब जिले में मरने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed