फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Councilors start staging in bhadohi

भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों का धरना शुरु

Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Councilors start staging in bhadohi
खमरिया/घोसिया। नगर पंचायत खमरिया में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। लामबंद आधा दर्जन सभासदों ने सोमवार को कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि अगर जिला प्रशासन ने उनकी पांच सूत्री मांगों को पूरा करने में लापरवाही बरती तो बेमियादी धरना दिया जाएगा। सूचना पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार औराई स्वामीनाथ सिंह को मांगपत्र सौंपा। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी पुलिस दलबल के साथ मौजूद रही। धरने पर बैठे सभासदों को अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिला स्तरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अडिग रहे। सभासदों का आरोप था कि चेयरमैन कुछ सभासदों को मिलाकर मनमानी ढंग से प्रस्ताव कर ले रहे हैं। विरोध करने पर उनके साथ न रहने वाले सभासदों के साथ दुर्व्यवहार करना, वित्तीय हेराफेरी करना, 13 सभासदों की संस्तुति होने के बाद भी पांच संविदा कर्मियों को न हटाया जाना, रिश्तेदारों के नाम मनमानी ढंग से टेंडर पारित करना, स्वच्छता अभियान के नाम पर डस्टबिन खरीद में लाखों की हेराफेरी आदि मुद्दों को जिलाधिकारी, एसडीएम, मंडलायुक्त तक पहुंचाया गया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। चेतावनी दी कि जब तक जिला प्रशासन चेयरमैन का वित्तीय अधिकार सीज नहीं करता और रिपेयरिंग के नाम पर निकाली गई अधिक धनराशि की वापसी, डस्टबिन के नाम पर 72 लाख का फर्जीवाड़ा की जांच कराने, 28 जनवरी की बैठक का प्रस्ताव निरस्त करने आदि मामलों का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। अधिकारियों ने मांगों संबंधी पत्रक लेकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया। इस मौके पर अमरेश यादव, राकेश द्यिवेदी, राहुल शुक्ला, मैनुद्दीन अंसारी, पुष्पादेवी, शेषमणि मौर्या, जयप्रकाश मौर्य, मंगल मौर्य, बाबू खान, संदीप मौर्या, विनय मौर्या, श्यामलाल बिंद, रिजवान अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-
कुछ सभासद बेबुनियाद आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। वे बोर्ड की बैठक में नहीं आते हैं और विकास कार्यों में कमीशन की मांग करते हैं, जो कि मैंने नहीं दिया। इसलिए विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

नंद कुमार मौर्य, चैयरमैन खमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed