{"_id":"677ad598f1a020f91701c8e6","slug":"councilors-raised-their-voice-against-nagar-panchayat-regarding-corruption-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-120921-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: भ्रष्टाचार को लेकर नगर पंचायत के खिलाफ सभासदों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: भ्रष्टाचार को लेकर नगर पंचायत के खिलाफ सभासदों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। खमरिया नगर पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर कार्यालय पर तीसरे दिन रविवार को भी सभासदों का धरना जारी रहा। कहा कि जब तक जांच नहीं शुरू होगी वह आंदोलन जारी रखेंगे।
अब आश्वासन पर वह शांत नहीं होंगे। मामले में आयुक्त के हस्पक्षेप तक धरना जारी रखेंगे। सभासद कृष्णकांत मौर्य ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार चल रहा है।
फर्जी प्रस्ताव तैयार कराकर गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
कई बार अनैतिक कार्यों को लेकर सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार भी किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जब तक उनकी मांगों की सुनवाई नहीं होगी। उनका आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर शरत कुमार, माहताब, सुभाष चंद, कुसुम देवी, विजय कुमार, संजय, कमल आदि रहे।