{"_id":"1c02b1aeeb3d7cab81ed9b5ef27ce2eb","slug":"councillors-met-against-the-contractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों के खिलाफ ठेकेदार डीएम से मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों के खिलाफ ठेकेदार डीएम से मिले
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदारो ने वहां दिए अपने शिकायती पत्र में कहा कि कुछ सभासद गोल बना कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के नाम पर ठेकेदारों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। अवैध वसूली में कामयाब न होने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
महेंद्र कुमार यादव और मोहीद अहमद खां सहित नौ ठेकेदारों ने मंडलायुक्त से भेंट की। उन्होंने बताया कि इन सभासदों से विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है। सड़क का टेंडर होने से लेकर निर्माण कार्य शुरू होने और निर्माण कार्य पूरा होने तक वे ठेकेदारों के यहां धन के लिए दौड़ते रहे हैं। उन्हें धन देने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होगी। इसी से नाराज होकर वे हम पर तमाम तरह के आरोप मढ़ रहे हैं। मंडलायुक्त से मिल कर ठेकेदार ज्ञानपुर जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी से भी मिले और न्याय करने की गुहार लगाई। ज्ञापन देने गए ठेकेदारों में मुख्य रूप से राजकुमार, मुन्ना यादव, पंकज सिंह, अंसार अहमद, रमाशंकर सिंह, अनवार अहमद, अनिल कुमार, हरगेन यादव आदि मौजूद रहे।