फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Correspondenced four times, portable X-ray printer not found

Bhadohi News: चार बार पत्राचार, नहीं मिला पोर्टेबल एक्स-रे का प्रिंटर

Sat, 30 Aug 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Correspondenced four times, portable X-ray printer not found
ज्ञानपुर। जिले के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल महाराजा बलवंत सिंह में लगा पोर्टेबल एक्स-रे चार साल से नहीं चल रहा है। प्रिंटर न होने से अब तक इसे इंस्टाल नहीं किया जा सका है। हालांकि अस्पताल में मैनुअल एक्स-रे की व्यवस्था है। मशीन से मरीज के बेड तक एक्स-रे की व्यवस्था होती है लेकिन फिलहाल मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल प्रशासन चार बार प्रिंटर की मांग कर चुका है। इसके बाद भी प्रिंटर नहीं मिल सका है। जिले के भदोही स्थित एमबीएस अस्पताल में 2021 कोविड काल में शासन स्तर से गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन आई थी। हालांकि इसका प्रिंटर नहीं आ सका। इस मशीन से पोर्टेबल मरीज के बेड के पास ले जाकर डिजिटल एक्स-रे किया जा सकता है। इसमें मरीज को बेड से उठने की जरूरत नहीं पड़ती है। अस्पताल में रोजाना 700 से 800 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें करीब 50 से 60 मरीजों को एक्स-रे की जरूरत पड़ती है। हालांकि अस्पताल में मैनुअल एक्स-रे होता है। इससे मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। डिजिटल एक्स-रे के लिए मरीज को निजी सेंटर का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें 250 से 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा परेशानी ऊपर से झेलनी पड़ती है। अस्पताल प्रशासन ने डिजिटल एक्स-रे की मांग शासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed