फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona's havoc on health workers

स्वास्थ्यकर्मियों पर कोरोना का कहर

Sat, 06 Jun 2020 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Corona's havoc on health workers
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्यकर्मियों पर खतरा बढ़ रहा है। भदोही जिले में अब तक चार स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। शनिवार को जिला चिकित्सालय के एक एक्स-रे टेक्नीशियन के पॉजिटिव मिलने के बाद कोरोना योद्धाओं में दहशत बढ़ती जा रही है। इससे पूर्व तीन स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले गोपीगंज सीएचसी का एक वार्ड ब्वॉय वायरस के संक्रमण की चपेट में आया। उसके बाद औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसकी तैनाती भदोही के एमबीएस में की गई थी, जहां वह प्रवासियों के कोरोना टेस्ट में भूमिका निभा रहा था। इसके बाद सुरियावां सीएचसी का कर्मचारी पॉजिटिव निकला। तीन स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने के बाद विभाग के लोग सहम गए थे। शनिवार को जिला अस्पताल का एक्सरे टेक्नीशियन भी संक्रमण की चपेट में आ गया। जबकि उसकी कोई ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। भदोही से वह ज्ञानपुर आकर ड्यूटी करता था। एहतियातन उसने टेस्ट करा लिया। रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed