फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona reached district jail, report of three prisoners positive

जिला कारागार पहुंचा कोरोना, तीन बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 27 Jun 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona reached district jail, report of three prisoners positive
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में एक बार फिर कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। गुजरे 10 दिनों से संक्रमित लगातार मिल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला कारागार में बंद तीन बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे कारागार में खलबली मच गई। तीन नए केस मिलने से सक्रिय केस की संख्या पांच पहुंच गई है। वैश्विक महामारी कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर खत्म होने के बाद सबकुछ स्थिति सामान्य हो गई। वैक्सीनेशन का असर रहा कि तीसरी लहर कब आई और कब चली गई लोगों को पता भी नहीं चल सका। करीब दो साल बाद इस साल शादी विवाह से लेकर अन्य मांगलिक कार्य हुए। इस दौरान कोविड गाइडलाइन को लेकर जमकर लापरवाही भी बरती गई। अब एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में जिला कारागार में बंद तीन बंदी कोरोना संक्रमित मिले। इससे पहले बृहस्पतिवार और शुक्रवार को एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार दूबे ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। जो लोग वैक्सीन से वंचित है, ऐसे व्यक्ति टीका जल्द से जल्द लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed