फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona infection increased concern, scope of investigation increased

कोरोना संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, बढ़ा जांच का दायरा

Fri, 07 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona infection increased concern, scope of investigation increased
कोरोना संक्रमण ने अब कालीन नगरी को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कुल चार संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गई है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल समेत सीएचसी में आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच बढ़ा दी गई है। 2000 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने एक बार फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। इससे निपटने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग हर संभव कोशिश में जुटे हैं। इसके लिए एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सभी छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीजन जांच की जाती है। आरटीपीसीआर जांच के लिए स्वैब लिया जाता है। जबकि महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में ट्रूनेट और एंटीजन जांच की जा रही है। प्रतिदिन 2000 लक्ष्य से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित दूबे ने बताया कि सभी छह सीएचसी पर आरटीपीसीआर जांच के लिए स्वैब लिया जाता है। इसके अलावा महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में एंटीजन जांच की जा रही है। बाहर के राज्यों से आने वालों लोगों की जांच रेलवे स्टेशनों पर की जा रही है। अभी तक जितने कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, सभी की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed