फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Copies to check again over 90%

90 फीसदी से अधिक अंक पर दोबारा जांचेंगे कॉपियां

Fri, 28 Apr 2017 01:17 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 28 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पहले दिन डीएचई और परीक्षकों को मूल्यांकन की बारीकियां समझायी गई। कहा गया कि एक-एक उत्तरपुस्तिकाओं की गहनता से जांच करने के बाद उस पर नंबर अंकित करें। उत्तीर्ण मार्क से एकाध नंबर कम होने, 90 फीसदी से अधिक अंक होने पर दुबारा कापियों को देखने की नसीहत दी गई। इस बार हर रोज परीक्षकों और डीएचई को मूल्यांकन की रिपोर्ट उप नियंत्रक को देनी होगी।
विज्ञापन

वीएनजीआईसी सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्य नियंत्रक संतोष कुमार मिश्र ने परीक्षकों और डीएचई को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ईमानदारी से कापियों का मूल्यांकन किया जाए। पूर्व में जो खामियां मूल्यांकन के दौरान आ चुकी हैं इस बार न आएं। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में यह सामने आया कि परीक्षक हड़बड़ी में गड़बड़ी कर देते हैं और बिना जांचे ही नंबर देते हैं ऐसी स्थिति न आए। बताते चलें कि यूपी बोर्ड की दो लाख 85 हजार कापियां मूल्यांकन के लिए आई हैं। शुक्रवार से मूल्यांकन का कार्य शुरू हो जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों को जांचने के लिए  819 परीक्षक लगाए गए हैं। इसी तरह हाईस्कूल में 45 और इंटरमीडिएट में 51 डीएचई भी मूल्यांकन कार्य पर निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है। मूल्यांकन के लिए जो कापियां आई है उसमें हाईस्कूल की करीब एक लाख 21 हजार 758 और इंटरमीडिएट की एक लाख 64 हजार 410 कापियां हैं।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed