फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cooperative society is the key to economic and social progress.

Bhadohi News: सहकारिता समाज की आर्थिक और सामाजिक उन्नति की चाबी

Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society is the key to economic and social progress.
विकास भवन में सहकारिता कार्यशाला में बोलते जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी। स्रोत विभाग
ज्ञानपुर। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सहकारिता विभाग की कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने सहकारी समितियों की उपयोगिता पर चर्चा की। कहा कि सहकारिता समाज के आर्थिक एवं समाजिक उन्नति की चाबी है। उन्होंने पैक्स के अध्यक्ष एवं सचिवों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में दिए लक्ष्य के अनुसार सदस्य बनाकर समितियों को आर्थिक रूप से सक्षम कर क्षेत्रीय कृषकों को लाभ प्रदान करें। जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष सुमन राय ने कहा कि समितियों को सम़ृद्ध बनाने में किसानों का पूरा सहयोग रहेगा। एआर सहकारिता राम प्रकाश ने 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष सदस्यता अभियान पर प्रकाश डाला। कहा कि इसमें किसानों को जोड़ा जाएगा। इसमें सचिवों की भूमिका अहम रहेगी। सदस्यता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम प्रत्येक सदस्य को न्यूनतम दो अंश खरीदने होंगे, जिसका मूल्य 226 और 200 रुपये होगा। पुराने सदस्य के लिए कोई अंश नहीं है और यदि वे अंश खरीदते हैं तो यह उनके पुराने अंश में जोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर प्रकाश चंद्र चौरसिया, शशि प्रकाश गुप्ता, प्रकाश सिंह, मिलिंद्र कुमार, नूर उल हसन, चंदूलाल चंद्राकर, कृष्णकांत त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed