फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Convenience fee sought for connection, video viral

कनेक्शन के लिए मांगा सुविधा शुल्क, वीडियो वायरल

Sun, 12 Jun 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Convenience fee sought for connection, video viral
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में भी भ्रष्टाचार थम नहीं रहा है। अभोली के एक एजेंसी पर सुविधा शुल्क लेने का वीडियो वायरल होने पर कर्मचारियों को हटा दिया गया। मामले में संबंधित एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक क्षेत्र के एक ग्रामीण वितरण के यहां लाभार्थी से सुविधा शुल्क मांगने का मामला सामने आया। वायरल वीडियो में एजेंसी का एक कर्मचारी कागजात बनाने के एवज में डेढ़ हजार की मांग कर रहा है। लाभार्थी के पास एक हजार होने पर उसे लेकर 500 भविष्य में देने की बात कही जा रही है। पूर्व में कई लाभार्थियों से सुविधा शुल्क ली जा चुकी है। यह कारोबार कई एजेंसियों पर चलता है, लेकिन पूर्ति विभाग के निरीक्षक से लेकर इंडियन आयल के स्थानीय अधिकारी खानापूर्ति करते हैं, हालांकि यह प्रकरण उच्च स्तर पर पहुंचने से धांधली करने वालों पर शिकंजा कस गया है। इंडियन आयल के क्षेत्रीय प्रबंधक गुफरान हसीब ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई गई। दोषी कर्मचारियों को हटाकर लाभार्थियों का पैसा वापस कराया गया। संबंधित एजेंसी के खिलाफ इंडियन आयल को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed