फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Control Room in GIC for Marks Improvement Exam

अंक सुधार परीक्षा के लिए जीआईसी में कंट्रोल रूम

Mon, 13 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Control Room in GIC for Marks Improvement Exam
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 18 सितंबर से होने वाली अंक सुधार परीक्षा के लिए विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को कंट्रोल रूम बनाया गया है। चार केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की रिपोर्ट कंट्रोल रूम में दी जाएगी। विभाग ने परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बोर्ड की परीक्षा नहीं हुई। सरकार ने बिना परीक्षा कराए पिछले कक्षा के अंकों के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी परीक्षार्थी पास हो गए, लेकिन कुछ मेधावी परीक्षार्थी परीक्षा न होने से मायूस थे। अच्छी पढ़ाई के बाद भी उन्हें कम अंक मिले। ऐसे होनहारों के लिए सरकार ने अंक सुधार का मौका दिया है। इसको लेकर 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक परीक्षा होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अंक सुधार के लिए 231 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक न हो इसको लेकर ज्ञानपुर में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, गोपीगंज में गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, भदोही में ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज और औराई में काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस एनएल गुप्ता ने बताया कि अंक सुधार को लेकर बोर्ड की परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापक भी नामित हो चुके हैं। पहली पाली में सुबह आठ से सवा दस और दूसरी पाली में दोपहर दो से सवा चार बजे तक परीक्षा होगी। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 9455681140 है। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा से जुड़ी जानकारी कंट्रोल रूम से ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed