फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Container, wire and pole fell in industrial feeder

Bhadohi News: औद्योगिक फीडर में फंसा कंटेनर, तार और पोल गिरा

Wed, 19 Jul 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Container, wire and pole fell in industrial feeder
सरोई। कोतवाली क्षेत्र के औराई-उधवा मार्ग पर जयरामपुर के पास देर रात एक कंटेनर औद्योगिक फीडर में उलझ गया। जिससे एक पोल गिर गया। इसके अलावा पास में ही मौजूद जयराम पीएचसी की चहारदीवारी भी गिर गई। तार और पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ध्वस्त हुए खंभे और तार को अब तक ठीक नहीं किया जा रहा था। जिससे लोग भीषण गर्मी में उमस से परेशान दिखे। हालांकि विद्युत गर्मी बिजली को दुरूस्त करने में लगे रहे।
विज्ञापन




औद्योगिक फीडर का संचालन भदोही विद्युत उपकेंद्र से होता है। इससे कालीन व्यापार से जुड़े व्यापारी और कुछ सामान्य परिवार करते हैं। औद्योगिक फीडर होने के कारण 24 घंटे आपूर्ति होती है। मंगलवार की देर रात एक कंटेनर फीडर में उलझ गया। जिसके कारण तेज आवास के साथ हुई शार्टसर्किट से आपूर्ति ठप हो गई थी। इस बीच कंटेनर चालक भागने के चक्कर में एक किमी के दायरे में लगे तार-खंभे गिरा दिया। इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच एक पोल पास में ही मौजूद जयरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चहारदीवारी पर गया । जिससे पीएचसी की की चहारदीवारी गिर गई। बिजली नहीं रहने से लोगों को गर्मी में काफी परेशानी हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे दिन मंगलवार को सायं चार बजे तक मौके पर न अवर अभियंता आ सके थे न संविदा लाइनमैन। अधिशासी अभियंता प्रथम अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं होने से तार-खंभे गिरे पड़े हैं। संबंधित अवर अभियंता और क्षेत्रीय संविदा लाइनमैन को भेज कर बिजली आपूर्ति को दुरूस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed