फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of six small bridges stopped due to water logging

जलजमाव से रुका छह लघु सेतुओं का निर्माण

Sun, 18 Sep 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Construction of six small bridges stopped due to water logging
किशुनदेवपुर-जंगीगंज के पास सिंचाई विभाग कालोनी में बदहाल आवासीय कक्ष। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। बारिश ने जिले की कई परियोजनाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जलजमाव के कारण वरुणा और मोरवा नदी पर निर्माणाधीन छह लघु सेतुओं का काम रूक गया है। इससे जल्द बनने की उम्मीद लगाए लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। लघु सेतु का निर्माण होने से यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। सांसद, विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने कुल 13 सेतुओं की कार्य योजना और खर्च का स्टीमेट गत वर्ष शासन को भेजा था। प्रदेश स्तरीय समिति की स्वीकृति पर प्रति सेतु एक करोड़ से निर्माण भी शुरू करा दिया गया। चार माह पूर्ण वरुणा नदी के तीन सेतुओं का निर्माण 70 फीसद पूरा भी हो गया है, लेकिन तुलसीपुर-कठार पूरेबदल-सांडा, कैंड़ा-तिलकनाथ घाट, आकोपुर-कोदैला, बसपरा-माधोरामपुर वरुणा नदी और पूरेमुड़ि या-रामपुर मोरवा नदी सेतु बारिश और जलभराव के कारण अधर में लटक गए हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एसबी राव ने बताया कि मोरवा और नदी के 13 घाटों पर लघु सेतु स्वीकृत हैं। सात सेतुओं का कार्य 70 फीसद पूरा है। शेष छह सेतु का कार्य मात्र 30 फीसद ही शुरुआती दौर में हुआ है। जलभराव की समस्या दूर होने पर कार्य आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed