{"_id":"62b4bb06468aa235894bc11e","slug":"construction-of-overbridge-at-kandiya-gate-will-start-with-a-delay-of-two-months-bhadohi-news-vns660430548","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह विलंब से शुरू होगा कंधिया फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह विलंब से शुरू होगा कंधिया फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही-वाराणसी सड़क मार्ग और उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड के कंधिया फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण अब दो माह विलंब से शुरू होगा। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य दो माह विलंब से शुरू होने को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं।
ज्ञात हो, कंधिया फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जून माह के अंतिम सप्ताह में शुरू किया जाना था। फाटक पर जाम लगने और बढ़ते हादसों को देखते हुए 2021 में ओवरब्रिज के निर्माण की योजना को स्वीकृति मिली। बीते दिनों राज्य सेतु निगम के साथ उत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से सभी तरह की औपचारिकताओं को पूरा करते हुए जून के अंतिम सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गई थी। बीते सप्ताह संयुक्त टीम ने भदोही-वाराणसी सड़क मार्ग पर फाटक के आस-पास रहने वाले परिवारों को नुकसान से बचाने के लिए नक्शे में संशोधन भी कराया था। रेल प्रशासन की ओर से एनओसी दिए जाने पर यह लगा था कि ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो जाने से फाटक पर देर शाम पसरने वाला सन्नाटा दूर होगा। कार्य पूरा होने पर जाम और सड़क हादसों से भी मुक्ति मिलेगी। प्रोजेक्ट मैनेजर आरएस उपाध्याय ने कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सारी तैयारी पूरी है। तकनीकी समस्या पैदा होने के कारण अब दो माह बाद विलंब से निर्माण कार्य शुरू होगा। ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।