{"_id":"619d35497892f35fd57c0a14","slug":"conspiracy-to-cheat-by-cloning-a-check-nine-accused-arrested-bhadohi-news-vns624180633","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक का क्लोन बनाकर ठगी की साजिश, नौ आरोपी गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक का क्लोन बनाकर ठगी की साजिश, नौ आरोपी गिफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की एक ट्रस्ट के चेक का क्लोन चेक बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से क्लोन चेक, एक कार, स्कूटी आदि बरामद की गई। आरोपी 2.40 करोड़ की ठगी करने से पहले पुलिस के हाथ लग गए।
पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 16 नवंबर को एचडीएफसी बैंक शाखा ज्ञानपुर में बाबा बालक नाथ टेंपल ट्रस्ट, हिमाचल प्रदेश का चेक 2 करोड़ 40 लाख रुपये का रग हाउस के प्रोपराइटर ओम प्रकाश मौर्या व प्रमोद मौर्या के खाते में क्लीयरेंस के लिए देवेंद्र सिंह (कमला बजाज बाइक एजेंसी दानूपुर) व अभिषेक पाठक ने जमा किया। क्लोन चेक मिलने पर शाखा प्रबंधक ने क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर थाने को लिखित तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
एसपी ने इस बड़ी ठगी के प्रयास में शामिल गैंग का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर क्राइम ब्रांच को निर्देश दिया था। उसी आधार पर मामले की जांच की जाने लगी और नौ आरोपियों को सोमवार की शाम को ब्रह्म मन्दिर असनावं रोड, कंसापुर, भुड़की के पास थाना ज्ञानपुर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने गिरफ्तारी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। टीम में स्वाट प्रभारी विनोद दूबे, तुफैल, सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी विनोद यादव, प्रभुनाथ खरवार आदि रहे।
विज्ञापन
खुशनुद खान निवासी चेतगंज, इमाम बाड़ा, थाना कोतवाली मिर्जापुर, देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी रामचंदरपुर थाना सुरियांवा, राहुल उर्फ सोनू उर्फ डेविड निवासी बिहड़ा पो ठठरा थाना मिर्जामुराद वाराणसी, रामचंद्र (प्रधान पति ) निवासी मल्लूपुर थाना ज्ञानपुर, विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय उर्फ बार्डर निवासी सिंहपुर, योगेंद्र भूषण श्रीवास्तव निवासी गाँधी नगर थाना ज्ञानपुर, धर्मेंद्र पांडेय निवासी सिंहपुर, अभिषेक पाठक निवासी पाली, शैलेश कुमार उपाध्याय निवासी घरांव। एसपी ने बताया कि विक्की पांडेय और विक्रम सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके लिए टीम लगाई गई है।