फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Connection of 32 people cut in investigation, case against 22

जांच में कटा 32 लोगों का कनेक्शन, 22 के खिलाफ केस

Thu, 14 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Connection of 32 people cut in investigation, case against 22
ज्ञानपुर/सरोई। विद्युत विभाग ने बृहस्पतिवार को विभिन्न उपकेंद्रों से संचालित फीडरों पर जांच अभियान चलाकर 32 लोगों का कनेक्शन कटवाया और 22 के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराकर पौने दो लाख रुपये की वसूली कराई। मंगलवार तक विभाग 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सवा दो करोड़ की वसूली भी करा चुका है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर में विभागीय विजिलेंस टीम में शामिल अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह ने बताया कि कटियामारी कर विद्युत का उपयोग कर रहे सात लोगों को हिरासत में लेने पर एक व्यक्ति ने मौके पर ही 47 हजार रुपये जुर्माना देकर कार्रवाई से बचा। छह के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराकर 18 बकाएदारों का कनेक्शन कटवाया गया। अवर अभियंता एसके मौर्य ने ममहर, गिरिया, माधोरामपुर में जांच कर चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 14 बकाएदारों का कनेक्शन काट कर 79 हजार रुपये की वसूली की गई। टीम में बभनौटी उपकेंद्र के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed