दुर्गागंज/चौरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रगति पदयात्रा बृहस्पतिवार को अभोली, भदोही औराई ब्लॉक के गांवों में पहुंची। यात्रा में चल रहे कांग्रेसजनों ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस के विकल्प से महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी पर विराम लगेगा। अभोली में पदयात्रा प्रभारी सुमित सिंह ने कहा कि आने वाले समय को बदलने में अब देर नहीं लगेगी। अवधेश शुक्ला ने यह कहते हुए पीछे नहीं हटे कि जब-जब भाजपा ने शासन किया है तब-तब गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, किसानों की परेशानी बढ़ी है। हर बार भाजपा अपनी नीतियों में सफल होकर पूंजीपतियों को महत्व देती है। प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव में आम जनता की ताकत ही कांग्रेस को सफलता दिलाएगी। चुनाव आने में अब समय नहीं है बचे समय में कड़ी मेहनत कर लक्ष्य से अधिक सीटों पर सफलता हासिल की जा सकेगी। यात्रा गुवाली, फत्तूपुर, गौरा, श्रीपुर-सरायरोला, मिल्कीपुर, रामपुर, मोहनपुर, गोविंदपुर, अठगोड़वा, आनंदडीह पहुंच कर नुक्कड़ सभा में बदली।
इस मौके पर विशंभरनाथ पांडेय, प्रेमबिहारी उपाध्याय, राजन दुबे, संजीव दुबे, रमेश दुबे, श्रीकांत पांडेय, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, उदय नारायण राय, तबरेज आलम, महेश मिश्रा, देवेंद्र, ज्योति प्रकाश दुबे, रमाशंकर, राधेश्याम बिंद, अभिषेक शुक्ला, सुरेश मौर्य, मनीष राय, मोहम्मद ईशा आदि रहे।