फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress protest against scam companies

घोटालेबाज कंपनियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against scam companies
ज्ञानपुर तहसील में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/घोसिया। निजी क्षेत्र की रियल स्टेट और हाउसिंग इन्वेस्टमेंट घोटालेबाज कंपनियों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने तहसील ज्ञानपुर, औराई, भदोही में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। विधानसभा प्रभारी मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि निजी क्षेत्र की कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को तैनात कर गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों से करोड़ों रुपये एफडी-आरडी के नाम जमा कराया है। जिनकी समयसीमा पूरा होने के बाद भी न निवेशकों को भुगतान मिल पा रहा है न कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय और वेतन। भदोही विधानसभा प्रभारी संजय जायसवाल ने कहा कि कंपनी के झांसे में आकर निवेशक इस लिए अपनी गाढ़ी कमाई दोगुना करने की लालच में जमा कर दिया था कि जरूरत पर उनकी मंशाएं पूरी होंगी। औराई विधानसभा प्रभारी दीपक पांडेय ने कहा कि घोटालेबाज कंपनियों का कोई रिकार्ड न केंद्र सरकार के पास है न प्रदेश स्तर पर। पूर्व के दिनों में सर्वोच्च न्यायालय ने निवेशकों के साथ कर्मचारियों के भुगतान का निर्देश भी दिया लेकिन फूटी कौड़ी नहीं मिल सकी। निवेशक प्रतिदिन कार्यालयों का चक्कर काटकर भुगतान की राह देख रहे हैं तो कर्मचारी भरण-पोषण के लिए परेशान हैं। ऐसी स्थिति में मामले को संज्ञान में लेकर सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष डा.राजेंद्र दूबे राजन, सत्येंद्र तिवारी, सुरेश मिश्रा, राकेश मौर्य, राजेश दुबे, राजेश्वर दुबे, श्रीधर मिश्र, महेश मिश्रा, विजय गौतम, सूफियान अहमद, जगदीश पासी, नाजिम अली, गीता गौतम, दीनानाथ दुबे, संजू कन्नौजिया, लक्ष्मीशंकर चौबे, राजाराम दुबे, सुरेश गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed