फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress picketed in protest against the harassment of workers

न्यायिक जांच में खुलेगी उत्पीड़न की सच्चाई

Tue, 28 Sep 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress picketed in protest against the harassment of workers
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक होने का लाभ उठाकर केंद्र और प्रदेश की सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करा रही है। इसकी न्यायिक जांच की जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माबूद खान ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में राजेश दुबे और 25 सितंबर को प्रतापगढ़ के गरीब कल्याण मेले में आईं आराधना मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमोद तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ की गई अभद्रता, दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे उत्पीड़न के उदाहरण हैं। बिना जांच किए पुलिस प्रशासन की ओर से शासन के इशारे पर की गई मनमानी कार्रवाई ने यह साबित हो गया है कि शासन जो चाहेगा, प्रशासन वैसा ही करेगा। मामले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायिक टीम से कराकर उत्पीड़न नहीं रोका गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगेे। इस मौके पर डॉ. आशुतोष पांडेय, राजेश सरोज, श्रीधर मिश्र, परवेज हाशमी, राजेश्वर दुबे, कर्मचंद बिंद, धर्मेंद्र बिंद, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश पासी, सुरेश गौतम, कुलदीप, रमेश दुबे, संतोष बघेल, चंद्रकला, सुरेशचंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed