{"_id":"4bf2b871b8c92cfa36d81f4075b6d41f","slug":"congress-blew-effigy-of-pm-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के एक भाजपा सांसद द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने से नाराज जिले के कांग्रेसियों ने रविवार को दुर्गागंज त्रिमुहानी पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण करते हुए त्रिमुहानी पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि भाजपा अपने नेताओं, सांसदों को जहर उगलने की ट्रेनिंग दे रही है, जबकि वह अपने विभिन्न मुद्दो पर बेआबरू हो चुकी है। इसके बाद भी अपनी गिरेबां में नहीं झांक रही है।
कड़ी धूप होने के बावजूद आक्रोशित कांग्रेसियों के निशाने पर पूरी भाजपा और केंद्र सरकार रही। त्रिमुहानी पर सभा में जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा सांसद अश्वनी चौबे मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं, इसकी वजह से उलूल-जुलूस बयानबाजी कर रहे हैं, इसलिए उन्हें मानसिक अस्पताल में भर्ती करा देना चाहिए। मंहगाई के नाम पर सत्ता में आई भाजपा इसे कम करने में पूरी तरह से नाकाम रही है।
महंगाई ने हर वर्ग के लोगाें पर असर डाला है लेकिन भाजपा सरकार को यह नहीं दिखाई दे रहा। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से ऐसी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर लवकुश नारायण मिश्र, रत्नेश मिश्र, सुरेश उपाध्याय, सिद्घार्थ मिश्रा, आशुतोष पांडेय, अनुपम आंनद, अनुपम अग्रवाल, गुलजारी लाल, मृत्युंजय पांडेय, जयशंकर दुबे, छोटेलाल, अशोक शुक्ला, उमाशंकर आदि रहे।