फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Conditions of people involved in involution

शर्तों की पेचीदगी में उलझे लोग

Thu, 24 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Conditions of people involved in involution
शर्तों की पेचीदगी में उलझे लोग
नोटबंदी के चलते शादी वाले परिवारों की समस्या बढ़ गई है। सात फेरे के लिए दस झमेले सामने आ रहे हैं। इससे केंद्र सरकार की बैंक खाते से ढाई लाख रुपये निकालने की सुविधा भी बेकार साबित होती दिख रही है। इसमें बैंकों की ओर से बताई जा रहीं शर्तें खाताधारकों के लिए मुसीबत का सबब बन चली हैं। ऐसे में जिन घरों में शादी के आयोजन सिर पर हैं, वे इसकी पेचीदगी में उलझकर गये हैं। बैंक और एटीएम का चक्कर लगा-लगाकर भी शादी खर्च  की पूरी राशि नहीं मिल पा रही हैै।
विज्ञापन



नोटबंदी के एलान के बाद बैंकों में पैसे निकालने के लिए हर दिन कतारें लग रही हैं। शादी-विवाह, तिलक, तेरहवीं आदि कार्यक्रम जो पहले से तय हैं, उनकी तैयारी पूरी करने में लोगों की हालत खराब हो जा रही है। ऐसे परिवारों को राहत देने की खातिर केंद्र सरकार ने शादी खर्च के लिए ढाई लाख रुपये निकासी की मंजूरी दे दी है। लेकिन, इसके लिए जो शर्तें लगाई गईं हैं, उन्हें फौरी तौर पर उपलब्ध करा पाना आसान नहीं है। बैंक खर्च की सूची बिल के रूप में (कोटेशन), शादी कार्ड, शपथ पत्र के अलावा अन्य प्रमाण पत्र भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन


जिनके यहां शादी का समय करीब है, वे तैयारी की भागदौड़ में लगे हैं। शादी का कार्ड लेकर बैकों में शपथ पत्र के साथ जा रहे हैं। लेकिन, भारी गहमागहमी के बीच पैसे देने के लिए उनसे कोटेशन की मांग की जा रही है। उपलब्ध न करा पाने पर दस-पांच हजार या सप्ताह में 24 हजार की राशि ही दी जा रही है। इससे ऐन मौके पर शादी के सामान की खरीदारी लोगों के लिए चुनौती   बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed