फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Concern over increasing number of corona infected

कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ने से चिंता

Fri, 29 May 2020 04:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Concern over increasing number of corona infected
ज्ञानपुर। परदेश से गांव आ रहे प्रवासियों को चिह्नित कर उनका समुचित उपचार करने में स्वास्थ्य महकमा सफल होता नहीं दिख रहा। इससे कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक महिला मरीज के सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 39 हो गई है।
विज्ञापन

पाली भिड़ियूरा गांव में मुंबई से लौटे अधेड़ की मौत तो बानगी भर है। ग्रामीणों का कहना है कि उनमें कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे थे। ध्यान न दिया गया तो ऐसे तमाम मामले सामने आ सकते हैं। उनका कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए समय रहते लंबे सफर से लौटे प्रवासियों को चिह्नित कर उनका समुचित उपचार जरूरी है।
विज्ञापन

अब चिंता इस बात की है कि अगर उनकी स्वैब रिपोर्ट पॉजिटिव निकली तो परिवार के अन्य कितने लोग वायरस की गिरफ्त में होंगे भगवान ही जाने। इसी तरह डीघ क्षेत्र के नवधन में परदेश से लौटे युवक की रहस्यमय मौत ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। यही नहीं औराई, चौरी, सुरियावां, गोपीगंज, ज्ञानपुर और अभोली इलाके के आसपास के गांवों में तमाम ऐसे लोग चर्चा में आए। अब एक-एक कर मरीज सामने आ रहे हैं तो विभागीय कलई उजागर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है, लेकिन जो लोग चुपके से आ रहे हैं, वही चिंता का कारण बन रहे हैं। सभी लोगों का नि:संकोच अपनी जांच करानी चाहिए। हालांकि प्रधानों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है कि ऐसे लोगों पर नजर रखें और तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed