{"_id":"623a1e1a5041ba768363c186","slug":"complete-pending-projects-on-time-dm-bhadohi-news-vns6444140133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा कराने, स्वास्थ्य योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने राजस्व से जुड़े अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।
जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की। जिसमें 90 प्रतिशत काम पूर्ण होने पर उन्होंने संतोष जताया। ऊर्जा विभाग की समीक्षा में बकाया वसूली ठीक नहीं होने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही अभियान चलाकर वसूली का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को 13 पुलों में से दो का कार्य पूरा हो पाने की जानकारी दी गई। इस पर जिलाधिकारी ने अन्य कार्यों को भी अविलंब पूरा कराने की हिदायत दी। उन्होंने 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने का भी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया। पशुधन विभाग की समीक्षा में निराश्रित गोवंशों को अनुमानित संख्या की तुलना 110 प्रतिशत संरक्षित किए जाने की बात कही गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सीएमओ डॉ. संतोष चक ने बताया कि महीने में 95 निरीक्षण किए गए। जिसमें चार चिकित्सक अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद जन आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा, नसबंदी सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। पंचायत में भवन निर्माण की स्थिति, प्रधानमंत्री शहरी, ग्रामीण आवास योजना संग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन महिला समूह की समीक्षा की। बेसिक शिक्षा, पूर्ति विभाग की माहवार प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, पीडी मनोज कुमार, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।