फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Command in untrained hands, life in danger

Bhadohi News: अप्रशिक्षित हाथों में कमान, खतरे में जान

Sun, 07 Sep 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Command in untrained hands, life in danger
ज्ञानपुर। जिले में बिना रोक-टोक के अप्रशिक्षित लोगों के हाथों अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनकी मनमानी और गलत रिपोर्टिंग के कारण मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती है। हर तीन महीने पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की जाती है, जो महज खानापूर्ति रहती है। शिकायत के बाद ही अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर आखिर क्यों कार्रवाई की जाती है, यह एक बड़ा सवाल है। जिले में कुल 45 अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होते हैं। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। सांठ-गांठ से चल रहे सेंटरों पर सरकारी ताले लटकने लगे हैं। यह जांच अभियान शुरू हो गया है, शिकायत मिलने पर त्वरित जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। इसलिए निष्पक्षता के साथ जांच की जाती है। हाल फिलहाल में जिले के पांच अल्ट्रासाउंड सेंटर सील हुए है। एक का लाइसेंस निरस्त किया गया। लाइसेंस जारी होने से पहले सेंटर के हर पहलुओं को स्वास्थ्य विभाग की टीम अवलोक करती है। कुछ दिनों तक सेंटर के संचालित होने के बाद खामियां मिल जाती हैं। सेंटर को सील कर दिया जाता है। जिले में कुल 45 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत है। इसमें से कई सेंटरों की कमान अप्रशिक्षितों के हाथ में है। जिले के तीन सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed