फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Come forward for wool production, government will give 3 percent rebate in interest.

Bhadohi News: ऊन उत्पादन के लिए आगे आएं, सरकार ब्याज में देगी 3 प्रतिशत की छूट

Fri, 13 Dec 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Come forward for wool production, government will give 3 percent rebate in interest.
भदोही। भारत में ऊन उत्पादन बढ़ाने, ऊन की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में उद्यमियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि सरकार हर स्तर से सहयोग करेगी। उद्यमी ऊन उत्पादन के साथ-साथ ऊन की गुणवत्ता बेहतर करने को आगे आएं। बैठक में सीईपीसी और एकमा प्रतिनिधियों ने इसमें पहले करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ऊन विकास बोर्ड के अधिशासी निदेशक जीएस भाटी ने कहा कि सरकार भेड़ पालन से लेकर ऊन उत्पादन के लिए योजना संचालित है।
उक्त योजना का लाभ कालीन उद्योग को भी मिले इस पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह ने पहल की है। उन्होंने कहा कि कोई भी उद्यमी इसका लाभ उठा सकता है। इसके लिए फंड जुटाने में सरकार तीन प्रतिशत इंटरेस्ट सबवेंशन देगी। कहा कि समूह बनाकर भी इस क्षेत्र में काम करने वालों का सरकार सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने साफ किया कि ऊन के विकास के लिए लोग अपना प्रस्ताव दे सकते हैं। सीईपीसी प्रशासनिक समिति के सदस्य रवि पाटोदिया ने कहा कि भारतीय कालीनों में उपयोग हो रहे 75-80 प्रतिशत ऊनी धागा विदेशों से आयात होता है। भारत में जो ऊन उत्पादित हो रहा है उसकी अंतरराष्ट्रीय मानक से मेल नहीं खाता।
ऑल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के मानद सचिव व सीईपीसी प्रशासनिक सदस्य पीयूष बरनवाल ने बताया कि भदोही परिक्षेत्र में उपयोग हो रहा ऊन या तो आयात होता है अथवा बीकानेर से मंगाया जाता है। भदोही में स्पिनिंग मिल स्थापित करने अथवा भेड़ पालन में सरकार की रूचि स्वागत योग्य कदम है। ऊन विकास बोर्ड के अनुराग पुरोहित ने बताया कि सरकार ऊन विकास के लिए स्वतंत्र एजेंसी से सर्वे भी करा रही है, जो हमारे साथ-साथ चल रहे हैं।

निदेशक राजीव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान यादवेन्द्र रॉय, जेएस जैन, संदेश सुनेजा, श्याम नारायण, फहद राशिद, प्रो.एसके पॉल, अजित प्रसाद, निपुन मलिक, श्रवण व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed