फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cold winds increase the melting

सर्द हवाओं ने गलन बढ़ाई

Sat, 30 Jan 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cold winds increase the melting
ज्ञानपुर। पछुआ हवाओं के कारण शनिवार को कालीन नगरी के मौसम में एक बार फिर तगड़ी नरमी देखी गई। तापमान में भारी गिरावट के साथ सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया। पिछले दिन के मुकाबले तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट से लोग ठंड से कांपने लगे। शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे हल्की धूप निकलने के बावजूद पूरे दिन कोल्ड डे वाली स्थिति रही।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह हुई तो जिले का मौसम साफ था। कोहरे का गुबार थोड़ी ही देर में छंट गया, लेकिन आठ से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द पछुआ हवाओं ने पारे को लुढ़का दिया। अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो गई। इससे जनजीवन और सिकुड़ गया। पखवारेभर से अधिक समय से कहर बरपा रही ठंड का सितम बढ़ते देख लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। मौसम का असर यातायात पर भी पड़ा। सड़कों पर वाहनों की तादाद कम हो गई थी। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तापते रहे। इस मौसम को भले ही गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा हो, लेकिन आलू और सब्जियों की फसल में पाला मारने की आशंका बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि आने वाले दो-चार दिनों तक मौसम के हालात ऐसे रह सकते हैं। पछुआ हवाओं के चलते ठंड बढ़ी है। इससे गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed