फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cold fury continues, four dead

ठंड का कहर जारी, चार की मौत

Tue, 31 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cold fury continues, four dead
ज्ञानपुर। जिले में कड़ाके की ठंड कम होती नहीं दिख रहा है। मंगलवार को दिन में धूप निकली लेकिन गलन भरी हवाओं के आगे बेअसर साबित हुई। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गुजरे 24 घंटे में ठंड से मजदूर समेत चार लोगों की मौत हो गई। जिले का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कालीन नगरी भीषण ठंड और शीतलहरी की चपेट में है। इस सीजन में अब तक कुल 20 से अधिक लोगों की जान चली गई है। तीन दिनों से घने कोहरे और ठंड से परेशान लोगों को मंगलवार को हल्की राहत मिली। दोपहर तक धूप निकला लेकिन शाम चार बजे के बाद वह ओझल हो गया। धूप के बाद भी गलन भरी हवाओं से लोग परेशान रहे। जगह- जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने की जुगत में लगे रहे। औराई झौवा गांव में खिलाड़ी कनौजिया( 50) की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमवार की रात में वह गेहूं की सिंचाई करने गए थे। वहां से लौटने के बाद अचानक गिर गए। घर वाले अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चौरी के चकभूइधर गांव में मंगलवार की सुबह ठंड लगने से शीतला प्रसाद दुबे (70) की मौत हो गई। इसी तरह सुरियावां के कैड़ा गांव में मंगलवार को भोर में ठंड लगने से मजदूर लाल बहादुर सरोज (45) की जान चली गई। बताया जाता है कि वह मजदूरी कर घर का देखभाल करता। सोमवार को मजदूरी से आने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई। वहिदानगर के भावापुर में ठंड की चपेट में आने से राकेश कुमार मिश्रा (40) की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि सोमवार की रात में राकेश बिस्तर से सुबह उठा और लघुशंका करने घर के पीछे गया। वहां से वापस आया तो कांपने लगा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed