{"_id":"60e9b06b8ebc3ef6260252c1","slug":"code-of-conduct-wired-mps-entered-the-booth-bhadohi-news-vns5996535194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता तार-तार, बूथ के अंदर घुसे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता तार-तार, बूथ के अंदर घुसे सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभोली ब्लॉक में आचार संहिता तार-तार होती दिखी। दरअसल भाजपा सांसद रमेश बिंद मतदान के दौरान बूथ के अंदर तक चले गए। जबकि एएसपी से लेकर एसडीएम मौजूद रहे। लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जिले के छह ब्लॉकों में औराई, भदोही, ज्ञानपुर और सुरियावां में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस क्रम में शनिवार को डीघ और अभोली ब्लॉक में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुई। बता दें की सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ तो तीन बजे समाप्त हुआ। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे सांसद रमेश चंद्र बिंद अभोली ब्लॉक के मतदान केंद्र में अंदर चले गए। इस दौरान करीब पांच मिनट तक बूथ में रहे। जबकि उस समय एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम भदोही योगेंद्र साहू बूथ परिसर के अंदर ही मौजूद थें। जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि यह उनका लोकसभा क्षेत्र है। इस नाते वह बूथ के अंदर नही गए थे बल्कि सिर्फ मतदान केंद्र पर मतदान की व्यवस्था को देखने के लिए आए थे।