{"_id":"626a279d9853a55bf1276068","slug":"co-gyanpur-bhadohi-ashok-kumar-singh-suddenly-ill-and-died-before-reaching-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: सीओ ज्ञानपुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, दिन में की थी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: सीओ ज्ञानपुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, दिन में की थी ड्यूटी
Thu, 28 Apr 2022 11:05 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:05 AM IST
सार
भदोही जिले के ज्ञानपुर में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आननफानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के ज्ञानपुर में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह की बुधवार रात मौत हो गई। वह मूल रूप से आजमगढ़ के तरवां थाना थाना क्षेत्र स्थित बजाओपट्टी के निवासी थे। पुलिस विभाग के अनुसार अशोक कुमार कुछ माह पहले ही दूसरे जनपद से स्थानांतरित होकर भदोही आए थे। उन्हें ज्ञानपुर सर्किल की जिम्मेदारी मिली थी।
विज्ञापन
बीच में तबीयत खराब होने पर लखनऊ में रहकर कुछ दिन इलाज भी करवाए थे। तबीयत में सुधार होने पर उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की। बुधवार दिन में रोजाना की तरह ड्यूटी की। शाम तक सबकुछ ठीक था। रात में खाना खाकर सोने के लिए गए तभी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
उनके आवास पर तैनात गार्ड ने अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। क्षेत्राधिकारी के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। परिजनों के आने का इंतजार है।
विज्ञापन