{"_id":"6547e4f8837b13932f054764","slug":"cmo-stopped-salary-of-20-negligent-health-workers-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-5294-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीएमओ ने 20 लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीएमओ ने 20 लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच पुरूष चिकित्सक, तीन महिला चिकित्सक सहित कुल 20 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। साीएमओं ने सीएचसी अधीक्षक से नाराजगी जताई। अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियो का एक दिन के वेतन रोकने का निर्देश दिया और स्पष्टीकरण तलब किया।
डिप्टी सीएम से लेकर डीएम तक स्वास्थ्य केंद्रो पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति को लेकर लगातार निर्देश देते हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को दोपहर दो बजे सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक सीएचसी सुरियावां पहुंचे। परिसर में गंदगी व्यवस्था देखकर सीएचसी अधीक्षक से नाराजगी जताई। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की सख्त हिदायत दी। कहा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। बताते चलें कि सीएचसी और पीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मी से लेकर चिकित्सक मन मुताबिक ड्यूटी करते हैं। केंद्र पर लेटलतीफ पहुंचने की आदत सी बन गई है। सीएमओ के अल्टीमेंटम के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा सख्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुल 20 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इनसेट:
ये रहे अनुपस्थित:
सामुदायिक स्वास्थ्य सुरियावां में सीएमओं को डाॅ. अन्नु सिंह, डाॅ. रेनु गुप्ता, डाॅ. सुबाष चंद्र, डाॅ. आलोक कुमार, डाॅ. सुचेता गिरी और चीफ फार्मासिस्ट अमर बहादुर यादव, अरमान, प्रकाश प्रसाद, अरविंद कुमार, मुराती देवी, शबीना बानो, आशा देवी, राजू सिंह, अर्जुन जैसवार, नितिन, राजु विश्वकर्मा, शुभम दूबे, अरुण नाराणय, संदीप कुमार, सरला भारती मौके पर नहीं मिली।