{"_id":"61746228fa0c075c2031464f","slug":"cm-yogi-inaugurate-74-projects-and-lay-foundation-stone-of-373-crore-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही को मिलेगी 373 करोड़ की सौगात: आज सीएम योगी 74 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, सभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही को मिलेगी 373 करोड़ की सौगात: आज सीएम योगी 74 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, सभा को करेंगे संबोधित
Sun, 24 Oct 2021 12:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 24 Oct 2021 12:57 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से आज भदोही जिले में जाएंगे। वह भदोही में करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही जिले के ज्ञानपुर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 373 करोड़ रुपये लागत की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देंगे। वे सभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री करीब सवा घंटे तक जिले में रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर के मैदान पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के मैदान पर उतरेगा। वहां से वे सीधे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। विकास योजनाओं के शिलान्यास का खाका तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। मुख्यमंत्री 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 12 बजकर 10 मिनट तक जिले में रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर आने वालों को मास्क लगाकर आने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन