फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CM will be in frontline of the third eye

तीसरी आंख की निगहबानी में रहेंगे सीएम

Sat, 04 Mar 2017 01:58 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 04 Mar 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
 विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की होने वाली सभा में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के अलावा ड्रोन कैमरे की तीसरी आंख सीएम की निगहबानी करेगी। चार क्षेत्राधिकारी और छह थानाध्यक्ष सभास्थल पर चक्रमण करते रहेंगे।       
विज्ञापन

अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर जिले में बड़े नेताओं के आने का सिलसिला तेज हो गया है। चार मार्च को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वीएनजीआईसी के मैदान में पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री का मामला होने से पुलिस-प्रशासन सुरक्षा में कोई चूक नहीं रखना चाहता है। पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने कहा कि सभास्थल पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। चार क्षेत्राधिकारी और छह थानाध्यक्ष, पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। सीएम का विशेष सुरक्षा दस्ता, इंटेलीजेंस के अलावा तीसरा घेरा पुलिस का होगा। यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के लिए दुर्गागंज तिराहे और पटेल नगर के हास्टल चौराहे से वाहनों को डायवर्ड कर दिया जाएगा। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को सीएम के मंच को बनाने का काम पूर्ण हो गया। सभास्थल पर बैरिकेडिंग और टेंट आदि लगाने का काम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed