फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds rained, water logging in many places

झमाझम बरसे मेघ, कई जगहों पर जलभराव

Sun, 01 Aug 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained, water logging in many places
कालीन नगरी में दो दिनों से मानसून मेहरबान है। तेज हवा संग शनिवार की पूरी रात रुक -रुककर बारिश होती रही।रविवार को दोपहर तक रिमझिम फुहारें लोगों को भिगोते रहे। बारिश से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों की सड़कें चलने लायक नहीं है। जल निकासी की सुविधा न होने से गली-मोहल्ले में पानी भर जाने से जनमानस को तरह-तरह की परेशानियां उठानी पड़ी। कई स्थानों पर हवा तेज होने से विशालकाय पेड़ और कच्चे घर गिर गए। बारिश से सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई। किसान अब यूरिया के छिड़काव को तेज कर दिए हैं। जून के पहले पखवारे को छोड़ दें तो करीब डेढ़ महीने तक मौसम रूठा रहा। कभी कभार एक से दो घंटे बारिश होती, लेकिन अगले दिन तेज धूप परेशानी बढ़ा देती। शुक्रवार से बदला मौसम अब भी रिमझिम फुहारों से लोगों को भिगो रहा है। शनिवार शाम करीब सात बजे से रात 11 बजे तक तेज जबकि पूरी रात रिमझिम बारिश होती रही। रविवार को भी दिन में रुक-रुककर रिमझिम फुहारें गिरते रहे। बारिश से ऊंज के बयांव गांव में रामचंद्र पांडेय का कच्चा घर गिर जाने से बर्तन, गेहूं-चावल, बिस्तर, खटिया समेत हजारों रुपये के सामान दबकर खराब हो गए। इसी तरह कलियापुर में नीलम चौहान, सुशीला देवी चौहान, सावित्री देवी के कच्चे घर देखते ही देखते जमींदोज हो गए। औराई ब्लॉक के माधोसिंह नईबस्ती और बाजार के गली-मुहल्लों में बारिश का पानी भर जाने से गंदगी का अंबार लगा रहा। इससे आवागमन भ बाधित रहा। नावेद आलम, एबरार अहमद, रमजान अली, इजहार, सारिक, डा.बेलाल, इरशाद अहमद, दिलाशाद अहमद ने बताया कि माधोसिंह बाजार मार्ग भमौरा, त्रिलोकपुर गांव को भी जोड़ता है लेकिन जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक अधिकारियों की मनमानी से मार्गों की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है जिसका मात्र कारण नाला का निर्माण न कराया जाना है। यही स्थिति राजमार्ग पर गोपीगंज के पड़ाव, लालानगर टोलप्लाजा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनी रही। जंगीगंज बस स्टाप के सामने जमे गंदे पानी के चलते यात्रियों का खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने बताया कि 24 घंटे में 63 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। किसान इस समय यूरिया का छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed