फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cloud movement raises farmers' concerns, temperature drops by two degrees

Bhadohi News: बादलों की आवाजाही से किसानों की बढ़ी चिंता, तापमान दो डिग्री लुढ़का

Sun, 05 Apr 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cloud movement raises farmers' concerns, temperature drops by two degrees
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जिले में मौसम का रुख बदल गया है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादलों का जमाव रहा। हवा में नमी बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम के बदलते रुख को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। दिनभर किसान कृषि कार्यों में जुटे रहे। बेजवां कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण गेहूं की फसल की गुणवत्ता 45 से 50 प्रतिशत तक प्रभावित हो सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि मंडाई के बाद अनाज को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही भंडारण करें, क्योंकि नमी रहने पर छह महीने के भीतर अनाज में सड़न की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बारिश के बाद शनिवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। बादल देखते ही किसान मंड़ाई कार्य में जुट गए और यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। गेहूं के डंठलों में नमी होने के कारण थ्रेसिंग में भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक घंटे का काम सवा घंटे में पूरा हुआ। रात नौ बजे के बाद सफर के दौरान हल्की ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में अचानक दो डिग्री की गिरावट आई है। कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए किसान अपने कृषि कार्य समय से पूरा करें। दामिनी ऐप पर मौसम की नियमित जानकारी मिलती रहती है। यह बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से भी नुकसानदेह साबित हो रहा है। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ सकते हैं। इस समय सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed