{"_id":"626d75a1b38194102e2dfaba","slug":"cleanliness-campaign-ineffective-garbage-piled-up-near-mosques-bhadohi-news-vns651168557","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान बेअसर,मस्जिदों के पास कूड़ों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान बेअसर,मस्जिदों के पास कूड़ों का अंबार
जयरामपुर में सर्विसलेन पर जानलेवा गड्ढा और जमा गंदा पानी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
घोसिया। औराई ब्लाक के मुस्लिम बाहुल्य गांवों में स्वच्छता अभियान बेअसर है। गांव की सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में संसाधनों की कमी के कारण न कूड़ों का अंबार हटाया जा रहा है न जिम्मेदार सख्ती दिखा रहे हैं। रोजेदार मोहम्मद इकबाल ने बताया कि माधोसिंह ग्रामसभा नगर पंचायत की सीमा से सटा है। विभिन्न बस्तियों में रहने वाले कूड़ों को एक स्थान पर न रखकर हाईवे के उत्तरी सर्विसलेन को कूड़ादान मान कर कूड़ों का ढेर लगाते जा रहे हैं। घनी आबादी होने के कारण सुबह से देर रात तक लोग गृहस्थी के सामानों की खरीदारी करने हाईवे पर पहुंचते हैं। वाराणसी, प्रयागराज की ओर यात्रा करते समय उसी कूड़ों के बीच से आना-जाना विवशता बनी रहती है। कासिम अली ने बताया कि किसी पर्व और त्योहार पर जिला प्रशासन थानों में बैठकें कर प्रथम वरीयता स्वच्छता को देता है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देता। ग्राम प्रधान हरनाज बेगम ने बताया कि बार-बार मना करने के बाद भी लोग कूड़े का ढेर मस्जिद के पास और सर्विसलेन के किनारे जमा करते हैं। ब्लाक प्रशासन सफाई कर्मी की तैनात कर दे तो समस्या दूर हो जाएगी। घोसिया। हाईवे के दक्षिणी सर्विसलेन पर बने जानलेवा गड्ढे और उसमें भरे गंदे पानी विवाद बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। भवानीपुर निवासी अभिषेक पाल ने मरम्मत विभाग पर सवाल उठाया है कि कर्मचारी न गड्ढों को भर रहे हैं न गंदे पानी को रोकने के लिए लोगों को चिन्हित कर रहे हैं। सर्विसलेन का निर्माण होने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों उम्मीद थी कि बिना किसी व्यवधान के बाजार तक आवागमन कर सकेंगे। सर्विसलेन के किनारे रहने वाले औराई ब्लाक के गांवों में आते हैं लेकिन गंदे पानी की निकासी के लिए कोई ऐसी व्यवस्था नहीं कर सके हैं कि करोड़ों रुपये से बनी सर्विसलेन को बचाया जा सके। साइकिल, बाइक और चार पहिया के आवागमन करते समय गंदे पानी के छींटे कपड़ों को भी बर्बाद कर देते हैं। मेंटेनेंस अधिकारी वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मामले में बार-बार लोगों को चेतावनी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।